फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holding functions are called three -year

मनरेगा कार्यों के तीन साल के रिकार्ड तलब किए

Wed, 07 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 07 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Holding functions are called three -year
बैरिया तहसील में कराए गए मनरेगा कार्यों की सीबीआई जांच शुरू कर हो गई है। मनरेगा कार्यों में धांधली का ज्यादा असर बैरिया, मुरलीछपरा एवं रेवती विकास खंड में है।
विज्ञापन


 विकास कार्यों में किए गए गोलमाल की जांच शुरू होने से लोगों में हड़कंप मच गया है। सीबीआई की टीम सबसे पहले प्रशासन से मनरेगा से जुड़े विकास कार्यों की पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन


वहीं, गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की पत्रावली दुरुस्त करने के लिए विभागीय अफसरों ने निर्देश दिए हैं। इस कार्य में ग्राम प्रधान और सचिव जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीबीआई अपने जांच में सबसे पहले किस गांव को अपना निशाना बनाएगी। यह तो समय ही बताएगा। ऐसे में सैकड़ों गांव के प्रधान और सचिव जांच के घेरे में आ सकते हैं।

मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2007 से 2010 तक के कराए गए विकास कार्यों की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। केंद्र सरकार को धन के बंदरबांट की शिकायत मिली थी। सरकार ने छह माह पहले इस मामले में जांच बैठाई थी। अब मनरेगा से संबंधित पत्रावलियों को सीबीआई ने तलब किया है।

इससे अफसरों की धड़कने बढ़ गई है। गांवों में निर्माण और विकास कार्य कराए बगैर ही उस धन का आहरित करने का मामला प्रकाश में आ चुका है। मनरेगा के करोड़ों रुपये को किस तरह से लूटा गया है।

यह जांच के बाद भी सामने आएगा। सीबीआई ने विभागीय अधिकारियों से ब्लाकवार कितना धन खर्च किया गया है, इसका पूरा ब्यौरा मांगा है।

बैरिया तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के विभिन्न ब्लाकों में कराए गए कार्यों का आंकड़ा देते हुए 13.50 करोड़ का रिपोर्ट 15 दिन पहले भेजा है, जिसमें कुल 69 ग्राम सभाओं में मनरेगा के तहत कार्य कराया गया है।

 जबकि सीबीआई ने दोबारा रिपोर्ट तलब करते हुए पूछा है कि उस धन में कहां-कहां विकास कार्य किया गया। जिसका रिकार्ड दिया जाए।

वहीं ग्राम पंचायतों के सचिव और ग्राम प्रधान भी इस रिकार्ड को ढूंढने में लगे हुए है। करीब पांच साल के रिकार्ड को एकत्र करने में दो सत्रों के ग्राम प्रधान शामिल है।


 अधूरे रिकार्डों को तैयार करने में लगे कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। मामले में बैरिया उपजिलाधिकारी राधे श्याम पाठक ने कहा कि सीबीआई जांच चल रही है। तहसील के सभी ब्लाकों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed