फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Health Department raid on private hospitals

स्वास्थ्य विभाग का निजी अस्पतालों पर छापा

Sun, 11 Feb 2018 11:32 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 11 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Health Department raid on private hospitals
raid in hospital - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के सचल दस्ते ने रविवार को छापेमारी कर एक निजी अस्पताल से 11 एक्सपाइरी दवाओं को जब्त किया। अस्पताल बिना डिग्री होल्डर डॉक्टर के संचालित हो रहा था। सचल दस्ते को कोई भी जरूरी कागजात न उपलब्ध होने पर संचालक को पांच दिन के अंदर आवश्यक कागजात के साथ साक्ष्य प्रस्तुत करने को निर्देश दिया गया। इसको लेकर झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।  सीएमओ के निर्देश पर नगरा ब्लाक के सचल दस्ते ने क्षेत्र के रतनपुर, कीड़ीहरापुर स्थित एक हॉस्पिटल पर छापेमारी की। इस दौरान सचल दल के सदस्यों को कई आपत्तिजनक चीजे मिली। इसके अलावां 11 दवाएं एक्सपायरी मिली। इसमें अधिकतर दवाएं ऐसी थी कि जिनका उपयोग सबसे अधिक किया जाता है।
विज्ञापन


इसमें ऑक्सिटोसिन, एचआईवी किट, सिफलिस आदि दवाएं मौजूद रही। टीम ने सभी दवाओं को सील कर जांच के लिए साथ लेते गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर व झोला छाप डाक्टरों की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयी। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली।
विज्ञापन

साथ ही 11 दवाएं एक्सपायरी भी पाई गई। बताया कि इस हॉस्पिटल में कोई डिग्रीधारक डॉक्टर या हॉस्पिटल के आवश्यक कागजात संचालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिसकी रिपोर्ट सीएमओ को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed