फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Headmaster suspended for irregularity of mid-day meal food

मिड डे मील के खाद्यान्न की अनियमितता में प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for irregularity of mid-day meal food
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने दोपहर भोजन खाद्यान्न घर रखने के मामले में इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया है कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान विद्यालय का खाद्यान्न भंडार गृह खाली होने पर पता चला कि प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार सिंह अनाज घर में रखते हैं। प्रधानाध्यापक के घर में 24 बोरा खाद्यान्न मिला। उप जिलाधिकारी बैरिया स्टॉक रजिस्टर का जब अवलोकन किया गया तो नवंबर माह के खाद्यान्न की आधी-अधूरी प्रविष्टि मिली। बाद के महीनों का ब्योरा भी स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं था। अध्यापक सेवा नियमावली के विरुद्ध कार्य करने की खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया की आख्या के आधार पर प्रधानाध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई शुरू की गई है। निलंबन अवधि में उनको जूनियर हाईस्कूल हल्दी शिक्षा क्षेत्र बेलहरी से संबद्ध किया गया है। सुनील कुमार चौबे खंड शिक्षा अधिकारी बांसडीह को जांच अधिकारी नामित किया गया और 15 दिन में जांच करने को कहा गया है। बृजेंद्र सिंह का उप नाम मिथिलेश सिंह भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed