फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   He wished longevity to Rahul

राहुल के दीर्घायु की कामना की

Fri, 19 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 19 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
He wished longevity to Rahul
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 45वां जन्मदिन धूमधाम से प्रदेश सचिव जैनेंद्र पांडेय के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के कासिम बाजार स्थित मलिन बस्ती में केक काटा और मिठाई बांटा। इसके पहले विधायक सुभाष यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सुभाष यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सब कुछ न्योछावर करने वाले नेहरू के पदचिह्नों पर चलकर राहुल गांधी कांग्रेस की फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, रंजीव श्रीवास्तव, सुनील सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अनुज अग्रहरि,  दुर्गेश सिंह, अवनीश पाठक, हृदयानंद पांडेय, हरीश राम, शक्ति शेखर सिंह, मुन्ना यादव, सूर्यकांत यादव आदि रहे। अध्यक्षता आशुतोष चौधरी और संचालन  रविशंकर तिवारी ने किया।
विज्ञापन


जयप्रकाशनगर संवाददता के मुताबिक राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैरिया डाकबंगले में उत्साह के साथ केक काटा। इस दौरान कांग्रेस नेता पशुपति ओझा ने राहुल गांधी को देश के कर्णधार के साथ ही देश का भविष्य भी बताया। कहा कि राहुल गांधी गरीबों के मसीहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अब तक के जीवन में गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ी है। आगे भी वे इनकी ही लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस मौके पर श्रीनाथ सिंह, अशोक सिंह, विट्टू शाह, दीपचंद्र पासवान, विनोद तिवारी, रामकिशोर सिंह, शिवप्रकाश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। संचालन विश्राम दुबे ने किया। उधर दुबहर ब्लाक अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में खेमनछपरा में स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर रंजीत श्रीवास्तव, लल्लू सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, कृष्णा ठाकुर, मनोज पाठक, सुनील सिंह, भैया बृजेश सिंह, धर्मेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed