{"_id":"6a5fc19e0261b03c010a851e","slug":"hazardous-wires-are-dangling-over-the-aastha-path-ballia-news-c-190-1-bal1002-169228-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आस्था पथ पर लटक रहे हैं खतरे के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आस्था पथ पर लटक रहे हैं खतरे के तार
विज्ञापन
पड़ताल: नगर के स्टेशन चौक रोड में लटके जर्जर विद्युत तार।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। 30 जुलाई से शुरू होने वाले इस पावन मास की तैयारी में बाबा के भक्त जुट गए हैं। इस दौरान शहर के अंदर से लाखों शिवभक्त कांवड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं मंदिर जाने वाले रास्ते पर कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को पड़ताल में सामने आया कि सड़कों पर जगह-जगह लटक रहे बिजली के तार और कमजोर खंभे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा बने हैं। सरकार ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही तैयारी की है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शहर के प्रतिष्ठित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में सावन मास के दौरान काफी भीड़ होती है। मंदिर तक जाने के चार मार्ग हैं। इनमें सिनेमा रोड, एलआईसी मार्ग, चंद्रशेखर चौक मार्ग और शनिचरी मंदिर मार्ग प्रमुख हैं। इन मार्गों पर जर्जर और लटकते बिजली के तार खतरा पैदा कर सकते हैं। कई बिजली के खंभों के नीचे प्लास्टिक के सहारे कवर किया गया है। बारिश के दौरान इन मार्गों पर जलभराव होता है, जिससे करंट उतरने का खतरा रहता है। इन मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। इससे रात में स्थिति और गंभीर हो सकती है। कई बार कांवड़ लेकर जत्थे भी पहुंचते हैं। बड़े-बड़े डीजे सिस्टम की ऊंचाई अधिक होने के कारण बेतरतीब एचटी लाइनें हादसे का कारण बन सकती हैं।
कांवड़िये करते हैं बाबा बालेश्वर व महर्षि भृगु के दर्शन
शहर के एनएच-31 पर चित्तू पांडेय चौराहा और रेलवे स्टेशन के बीच भी कई जर्जर तार सड़क को पार किए हुए हैं। इस मार्ग से सावन से पहले ही आजमगढ़ और मऊ के कांवड़िये ऊंचे वाहनों से बड़ी संख्या में बाबा धाम जाते हैं। रास्ते में वे बाबा बालेश्वर नाथ और महर्षि भृगु का दर्शन-पूजन भी करते हैं। इसे लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी लगाई जाती है।
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर लटके हैं तार
बाबा बालेश्वर मंदिर जाने के लिए श्रद्धालु सिनेमा रोड मार्ग का अधिक उपयोग करते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर लटकते और जर्जर तार खतरा पैदा कर सकते हैं। करीब तीन स्थानों पर सड़क पार करने वाले तार मात्र 10 से 12 फीट की ऊंचाई पर हैं। ऐसे में कांवड़ियों के वाहनों के संपर्क में आने का खतरा बना रहता है।
शिव मंदिरों और कांवड़िया मार्गों पर लटकते व जर्जर तारों को दुरुस्त करने के साथ ही गार्डिंग कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सभी क्षेत्रों के जेई को निर्देश दिए गए हैं। एनएच-31 पर सड़क पार करने वाले तारों को भी ऊंचा किया जाएगा। - इं. शुभम मौर्या, एसडीओ, विद्युत विभाग