फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hardcopy of scholarship form of many schools found in closed room

Ballia News: बंद कमरे में मिली कई स्कूलों के छात्रवृत्ति फार्म की हार्डकॉपी

Sat, 27 May 2023 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hardcopy of scholarship form of many schools found in closed room
बैरिया। पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के एक बंद पड़े कक्ष में बलिया व गाजीपुर के कई इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति के लिए कराए गए ऑनलाइन फार्म की हार्डकॉपी कूड़े में पड़ी मिली है। इसकी सूचना विद्यालय के प्राचार्य श्रीराम शर्मा ने विद्यालय के प्रशासक/उपजिलाधिकारी बैरिया को दे दी है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में कई माह से बंद पड़े कमरे को जब खुलवाया गया तो उसमें जिले के कई इंटर कॉलेजों के वर्ष 2016 और आसपास के वर्षो के हजारों छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र पाए गए। इसमें टीका देवी नगपुरा, केशरी देवी बालिका इंटर कॉलेज नगपुरा नफरेपुर बलिया, इंटर कॉलेज ढेकवारी बलिया के साथ ही किसान मजदूर इंटर कॉलेज गणपति नगर गाजीपुर में पढ़ने वाले छात्रों की छात्रवृत्ति के आवेदन फार्म कूड़े में पाया गया है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि बलिया के अलावा अन्य जनपदों के इंटर कॉलेजों की छात्रवृत्ति के फार्म महाविद्यालय में कैसे पहुंचा, इन फार्मों को महाविद्यालय में लाने में विद्यालय के किन कर्मचारियों का हाथ है, इसकी जांच के लिए विद्यालय के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य से लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही इसकी लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी बैरिया को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के प्रशासक/उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी मिली है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed