{"_id":"5783cd114f1c1b1b0813d8e7","slug":"harabhara-dikhega-janpad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरा-भरा दिखेगा जनपद, लगाए गए साढ़े पांच लाख पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरा-भरा दिखेगा जनपद, लगाए गए साढ़े पांच लाख पौधे
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान के लिए आए पौधे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती को हराभरा बनाए रखने के प्रदेश सरकार के महाअभियान के तहत सोमवार को पूरे जनपद में पौधरोपण कराया गया। इसके तहत जिलेभर में साढ़े पांच लाख पौधे लगाए गए। धरती को धानी चुनरी ओढ़ाने वालों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सांसद, विधायक से लेकर विभिन्न संस्थाएं लगीं रहीं।
वृहद् पौधरोपण महाअभियान के तहत 175 स्थानों पर 516.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पांच लाख 45 हजार 114 पौधे लगा गए। इस दौरान मौके पर उत्सव जैसा माहौल रहा। महाअभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ था। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर परिसर में पीपल का पौध लगाकर महाअभियान की शुरूआत की।
जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, मुख्य वन संरक्षक रमेश चन्द्रा, एडीएम बच्चा लाल मौर्य, मुम्बई से आये गिनीज बुक आफ वर्ल्डस रिकार्ड के पर्यवेक्षक झावेरी एवं नगरपालिका परिषद् रसड़ा के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी सहित पत्रकारों ने पोधरोपण किया। इसे दौरान जिलाधिकारी ने रोपे पौधों को बचाए रखने के लिए पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रोपे पौधों की देखभाल और सुरक्षा अपने संतान की तरह करें।
विज्ञापन
इसी क्रम में राज्य महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की सलाहकार राज्यमंत्री मीना तिवारी ने जनेश्वर मिश्र पार्क में पाकड़ एवं पीपल लगाया, जबकि सांसद नीरज शेखर ने जंगली बाबा इंटर कॉलेज गड़वार में पीपल लगाया। जिलाधिकारी ने श्रीनाथ मन्दिर परिसर में सोलर लाइट का उद्घाटन भी किया। डीएम-एसपी ने विकास खंड रसड़ा के ग्राम डेहरी में सड़क के दोनों ओर एवं सड़क से थोड़ी दूरी पर स्थित पोखरे के चारों ओर किये गए पौधरोपण स्थल का जायजा लिया। इन दोनों स्थानों पर कुल 3750 पौधे लगाए गए हैं। इसी प्रकार चितबड़ागांव क्षेत्र में चितबड़ागांव-मुहम्मदाबाद गाजीपुर मार्ग के दोनों ओर कुल 3750 रोपे गए।