फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Half the population again beat men

आधी आबादी ने फिर मारी पुरुषों से बाजी

Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Half the population again beat men
फेफना विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जनऊपुर पर मतदान के बाद सेल्फी लेती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति महिलाएं पुरुष से ज्यादा जागरूक दिखीं। मतदान करने में पुरुषों से कहीं आगे रहीं। न सिर्फ मतदान प्रतिशत में पुरुषों की पीछे छोड़ा, बल्कि पिछली बार से .05 अधिक मतदान कर जिला प्रशासन के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के दावे को भी साकार किया। थर्ड जेंडर मतदान को लेकर लापरवाह दिखे। कुल 112 मतदाताओं में 9.82 फीसद ही मतदान के लिए बाहर निकले
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2022 के छठे चरण में शामिल बलिया जनपद में मतदान संपन्न हो चुका है। बेल्थरारोड, रसड़ा, फेफना, बलिया नगर, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। मतदान के दौरान जिला प्रशासन की ओर से मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए गए, लेकिन वो नाकाफी साबित हुए। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में हुए मतदान की अपेक्षा मामली अंतर से जनपद पीछे रह गया। 2017 में जनपद में 54.39 फीसद मतदान हुआ था। इस बार 54.34 फीसद मतदान दर्ज किया गया है, जो कि .05 फीसद मतदान कम हुआ है। ये कमी के पुरुषों की ओर से मतदान में कम रुचि लेने से हुई है। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से जारी की फाइनल सूची में महिला मतदाता मतदान के मामले में न सिर्फ पुरुषों से आगे रही हैं, बल्कि पिछले बार से अपनी मतदान फीसद भी बढ़ाया है। जनपद में पुरुषों का मतदान प्रतिशत इस बार 50.68 फीसद रहा है, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 58.66 फीसद दर्ज किया है। विधानसभा चुनाव 2017 में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 50.93 फीसद दर्ज किया गया था। इस तरह से पुरुषों का मतदान पिछली बार की अपेक्षा .25 फीसद कम रहा है। उधर, विधानसभा चुनाव 2017 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 58.61 फीसदी था। इस तरह इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत .05 फीसद बढ़ा है। वर्ष 2017 के चुनाव में थर्ड जेंडर मतदाता नहीं थे। इस बार 9.82 फीसदी थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी मतदान किया है।
विज्ञापन

चार विधानसभाओं में पहली श्रेणी में पास हुई महिलाएं
बलिया। यहीं नहीं महिला मतदाता जनपद की सात विधानसभाओं में से चार विधानसभाओं में पहली श्रेणी में पास हुई हैं। बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना विधानसभा में इनका मतदान 60 फीसदी से ऊपर रहा है। पिछली बार मात्र तीन विधानसभाओं में इनका मतदान प्रतिशत 60 फीसद से ऊपर था। वो विधानसभाएं बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकंदरपुर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड जेंडरों ने भी नहीं दिखाई रुचि
बलिया। जनपद में 112 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। इन लोगों की ओर से भी मतदान में रुचि नहीं दिखाई। कई विधानसभाओं में तो इनका खाता भी नहीं खुला। बेल्थरारोड, रसड़ा, फेफना और बैरिया विदानसभा में तो इन लोगों ने मतदान ही नहीं किया। सिकंदपुर में 1, बलिया नगर में आठ और बांसडीह में दो ने अपने मतों का प्रयोग किया। इनका कुल मतदान 9.82 फीसद दर्ज किया गया।
पुरुष और महिला मतदान का प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला
बेल्थरारोड 58.60 -61.28
रसड़ा 51.39 61.46
सिंकदरपुर 52.14 -63.45
फेफना 54.40 -60.43
बलिया नगर 52.81 -55.08
बांसडीह 48.82 -58.40
बैरिया 45.11 -51.64
000000000000000000000
थर्ड जेंडर का मतदान प्रतिशत
विधानसभा-मतदाता-मतदान
बेल्तरारोड-16-0
रसड़ा-17-0
सिंकदरपुर-4-1
फेफना-2-0
बलियानगर-22-8
बांसडीह-36-2
बैरिया-15-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed