बलिया। बाल ही पूरे शरीर की खूबसूरती है, इसलिए हमें अपने बालों की देखभाल अच्छे तरीके से करनी चाहिए। बहुत से लोग बालों का झड़ना, रूसी, रूखेपन, को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इन सारी समस्याओं से निजात के लिए हेयर स्पा एक बेहतर तकनीक है। इसके तहत स्पा शैंपू से बाल धोने के साथ शुरू होती है। बालों को धोने से पहले एक हल्के शैंपू से कुछ मिनट के लिए बालों की मालिश की जाती है। इसके बाद एक विशेष हेयर मास्कबको आपके बालों में इस तरह लगाया जाता है कि यह आपके सिर के बाल को ढंक ले। हेयर स्पा बालों के लिए वरदान से कम नहीं है। बस इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। हेयर स्पा से डीप कंडीशनिंग होती है। जिससे बालों में विकसित होने की क्षमता में इजाफा होता है। यह सिर की त्वचा को हाइड्रेट कर देता है और ड्राइनेस को दूर करता है। हेयर स्पा से रूसी गायब हो जाती है, जिन लोगों को रूसी की समस्या से आए दिन परेशानी होती है। उनके लिए हेयर स्पा बहुत ही फायदेमंद है। इस को नियमित रूप से करवाने से बालों का रूखापन दूर हो जाता है। बताया कि हेयर स्पा से बाल मोटे और स्वस्थ हो जाते हैं क्योंकि इससे बालों को कंडीशनिंग मिलती है। सिर की एजिंग बालों के टूटने का प्रमुख कारण है।-शगुफ्ता, हेयर डिजाइनर