फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   guard duped on Facebook into promising job in ballia becoming 14 crore GST defaulter

UP News: फेसबुक पर बड़ा स्कैम, 14 करोड़ का जीएसटी बकाएदार बन बैठा गार्ड; 'कोमल शर्मा' ने ऐसे किया खेल

Fri, 07 Nov 2025 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 06:41 PM IST
सार

UP Cyber Crime: यूपी के बलिया जिले में फेसबुक के माध्यम से एक गार्ड को बड़े संकट में फंसा दिया गया। वह अब 14 करोड़ रुपये का जीएसटी बकायादार बन चुका है। इसकी शिकायत उसने दर्ज कराई है।

विज्ञापन
guard duped on Facebook into promising job in ballia becoming 14 crore GST defaulter
पीड़ित अखिलेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: डिजिटल युग में ठगों द्वारा धोखाधड़ी के नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। हरिद्वार में गार्ड की नौकरी कर रहे बलिया जिले के सिकंदरपुर तहसील के सिसोटार दियरा गांव निवासी अखिलेश शर्मा के साथ डिजिटल स्कैम का बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक पर सुपरवाइजर की नौकरी का लालच इतना भारी पड़ा कि वे अब 14 करोड़ रुपये के जीएसटी बकायेदार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित अखिलेश ने बताया कि जनवरी माह में फेसबुक पर आई एक लिंक पर दिए गए नंबर से उसने संपर्क किया। फोन पर खुद को 'कोमल शर्मा' बताने वाली युवती ने 25 हजार रुपये मासिक वेतन पर सुपरवाइजर की नौकरी देने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और भरोसे में लेकर युवती ने आधार, पैन, फोटो और अन्य दस्तावेज मांगे। साथ ही ज्वाइनिंग प्रक्रिया के नाम पर ओटीपी भी मांगा।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद युवती का नंबर बंद हो गया और अखिलेश ने सोचा कि शायद नौकरी नहीं मिली। लेकिन कुछ महीनों बाद जब जीएसटी विभाग से फोन आया और बताया गया कि उनके नाम से 'शर्मा इंटरप्राइजेज' नाम की कंपनी राजस्थान में चल रही है, तब उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया गया कि उस कंपनी के नाम पर 28 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है और अब वे 14 करोड़ रुपये के जीएसटी बकायेदार हैं। जीएसटी अधिकारियों ने बलिया में उनके घर नोटिस चस्पा किया। हैरान-परेशान अखिलेश हरिद्वार से बलिया पहुंचे और एसपी एवं कर अधिकारियों को पूरी घटना बताई। 

उन्होंने डिजिटल ठगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर अधिवक्ता पंकज पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण में अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण एक सामान्य युवक डिजिटल स्कैम का शिकार हो गया। समय रहते अगर जीएसटी फॉर्म की पहले ही अधिकारियों द्वारा स्थलीय जांच किया गया होता तो सरकार के करोड़ों की टैक्स की भी चोरी नहीं होती। 

उन्होंने कहा कि यह पूरा खेल सरकार के टैक्स के चोरी का है और इसका मोहरा एक कम जानकार एवं लाचार व्यक्ति ही गया है। यह मामला ऑनलाइन फ्रॉड का ऐसा ताजा उदाहरण है जो लोगों को सावधान करता है कि फेसबुक या अंजान लिंक पर नौकरी के झांसे से बचें, वरना जिंदगीभर का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed