Ballia News: फिर धंसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क, राहगीरों की सूचना पर भागकर पहुंचे पुलिसकर्मी
एनएच-31 स्थित बैरिया-मांझी मार्ग पर बुधवार को अचानक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने सूचना चौकी प्रभारी जयप्रकाशनगर को दी। जिसके बाद आनन-फानन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
विस्तार
बलिया जिले में एनएच-31 स्थित बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददियर चौहारा के करीब 50 मी. दक्षिण की तरफ अचानक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। सड़क धंसने की सूचना राहगीरों ने चौकी प्रभारी चांददियर श्यामप्रकाश मिश्रा को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने तत्काल धंसी सड़क की निगरानी में के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ ही बोरियों में मिट्टी को भरवाकर धंसी हुई सड़क को घेरने के साथ ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
क्या है मामला
बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया-मांझी मार्ग को ठेकहा मोड़ से मांझी घाट तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे में एनएच-31 को मिला दिया गया है। जिसमें चांददियर चौराहा के दक्षिण सटे पूर्व के समय में एक पुलिया थी। जिस पुलिया के दोनों तरफ नई पुलिया का निर्माण करया गया। दोनों पुलिया के निर्माण के दौरान खाली पड़े स्थानों पर मिट्टी डालकर उस पर सड़क बना दिया गया। जिसके कारण बारिश के पानी का दबाव बना जिसके चलते विगत 13 अगस्त को इसी स्थान पर होल बन गया।
इसे भी पढ़ें; सावधान!: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जीवन साथी ढूंढने के चक्कर में हो सकते हैं धर्मांतरण के शिकार
पुन: उसी स्थान के दूसरे साइड में बुधवार की सुबह उसी तरह का होल बन गया। चौकी प्रभारी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के कार्यदायी संस्था अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना देने के दो घंटे बाद तक कर्मचारी पहुंचे। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर केके राम ने बताया कि वह पूर्व की निर्मित छोटी पुलिया के दोनों तरफ नाया पुलिया का निर्माण कराया गया।
तीनों पुलिया के बीच दो जगह खाली है। जिस कार्य को अभी बरसात के कारण पूरा नहीं हुआ है। वहां की मिट्टी को हटाकर सभी पुलिया को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। जिससे भविष्य में इस तरह से मार्ग क्षतिग्रस्त नहीं होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.