फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   conversion case 10 cases in three years eight cases in eight months in Varanasi

सावधान!: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जीवन साथी ढूंढने के चक्कर में हो सकते हैं धर्मांतरण के शिकार

Wed, 20 Aug 2025 04:47 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Aug 2025 04:47 PM IST
सार

Varanasi News: जीवनसाथी ढूंढ़ने के चक्कर में धर्मांतरण के शिकार हो सकते हैं। वाराणसी की एक युवती धर्मांतरण का शिकार होते बची थी। ऑनलाइन साइट पर प्रोफाइल सम्राट के नाम का और हकीकत में मोहम्मद रिजवी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
conversion case 10 cases in three years eight cases in eight months in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन साइट पर जीवन साथी ढूंढने निकल रहे हैं तो फिर सावधान रहिये। इससे धर्मांतरण जैसे मामलों में फंस सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर धर्मांतरण गिरोह सक्रिय हैं। हफ्ते भर पहले सारनाथ थाना क्षेत्र में एक युवती धर्मांतरण का शिकार होते बची थी। 

विज्ञापन


पहले मेट्रोमोनियल साइट पर सम्राट सिंह बनकर हिंदू लड़की से शादी करने के मामले में फर्रुखाबाद निवासी मोहम्मद शरफ रिजवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, तीन साल में 10 मुकदमे धर्मांतरण के मामले में दर्ज हुए थे। इस साल जनवरी से अगस्त तक आठ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 2022 में फूलपुर, सिंधोरा और चोलापुर में धर्मांतरण के तीन केस दर्ज हुए थे। 
विज्ञापन


2023 में कैंट, लोहता और लालपुर-पांडेयपुर थाने में तीन केस दर्ज हुए थे। 2024 में भेलूपुर, दशाश्वमेध, सिंधोरा में चार मुकदमे दर्ज किए गए। 2025 में अगस्त तक चेतगंत, चौक, सिगरा, मिर्जामुराद, सिंधौरा, राजातालाब, शिवपुर और सारनाथ में आठ मुकदमे दर्ज हुए और पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक

सिगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने डॉ. नईम कादरी के खिलाफ बेटी का जबरन धर्मांतरण और शादी कराने समेत अन्य आरोपों में 30 जुलाई 2025 को केस दर्ज कराया। 

केस दो
सारनाथ के आशापुर के अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने मेट्रोमोनियल साइट से जीवन साथी ढूंढा। फर्रुखाबाद निवासी मोहम्मद शरफ ने फेक आईडी सम्राट सिंह के नाम से बनाई और युवती से जुड़ गया। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया। 

केस तीन
चौक थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर हत्याकांड: 'खाई पीकर ठीक से स्कूल गईल रहे... हमरे लइकवा क हत्या', मां के करुण-क्रंदन से डबडबा गई आंखें

सिंधोरा, फूलपुर और शिवपुर में सक्रिय है गिरोह

ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले सिंधौरा, चोलापुर, फूलपुर, शिवपुर में धर्मांतरण गिरोह सक्रिय है। यहां लोगों को रुपये और अन्य प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। एलआईयू ने इसकी रिपोर्ट भी दी है।

क्या बोले अधिकारी
धर्मांतरण मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। शादी, रिश्ते को लेकर ऑनलाइन किसी अपरिचित से जुड़ाव न रखें। कोई धर्मांतरण जैसे अन्य मामलों में दबाव बनाता है तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। -सरवणन टी. डीसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed