फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   grand religion procession of lord jagnath

भगवान जगन्नाथ की भव्य झांकी निकाली

Sun, 25 Jun 2017 11:20 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 25 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
grand religion procession of lord jagnath
नगर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की झांकी निकालते श्रद्धालु भक्त गण।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर रोड एवं टाउन हाल रोड स्थित ठाकुरबाड़ी से निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने रथयात्रा में शामिल भगवान का रथ नगर में भ्रमण कराया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर रोड के ठाकुरबाड़ी से रविवार को रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में महंत शिवशंकर बर्नवाल के संयोजकत्व में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की अनुपम झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा मुख्य एलआईसी तिराहा,  मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड होते हुए नगर का भ्रमण करने के उपरांत ठाकुर मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


वहीं नगर के टाउन हाल रोड मीना बाजार ठाकुर बाड़ी से निकाली गई शोभायात्रा में भी सैकड़ाें लोग शामिल हुए। शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों पर झांकी का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस मौके पर रवि वर्मा, हिमांशु, दीपक बर्नवाल, अनूप अग्रहरि, अंकित बर्नवाल,लल्लू बर्नवाल, अमित कुमार, रोहित कुमार, अरुण कुमार गुप्त सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed