{"_id":"604906c68ebc3e591f4951c1","slug":"government-is-preventing-people-of-gond-kharwar-caste-from-contesting-elections-ramgovind-ballia-news-vns5790515182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंड-खरवार जाति के लोगों को चुनाव लड़ने से रोक रही है सरकार: रामगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंड-खरवार जाति के लोगों को चुनाव लड़ने से रोक रही है सरकार: रामगोविंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गोड़ एवं खरवार जाति को पंचायत चुनाव में आरक्षण के लाभ से वंचित करने की साजिश की जा रही है। यह लोकतांत्रिक प्रणाली एवं संवैधानिक व्यवस्था के साथ मजाक है। सरकार को तत्काल संज्ञान लेकर बलिया के गोंड एवं खरवार जाति के साथ न्याय करना चाहिए। शासन को पत्र भी भेजा जाएगा। यह बातें नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने बुधवार को अपने बयान में कही।
सपा जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय के माध्यम से जारी बयान में उन्होंने कहा कि एक तरफ आरक्षण सूची जारी कर उसमें जनजाति के लिए सीट आरक्षित किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ जिले में गोंड व खरवार जाति के लोगों की संख्या शून्य बता कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इससे सरकार द्वारा जारी आरक्षण व्यवस्था मजाक बन गई है।
सपा सरकार में गोंड व खरवार जाति को जनजाति का प्रमाणपत्र निर्गत किया गया था। पिछले पंचायत चुनाव में इन लोगों ने भागीदारी की थी। लेकिन योगी सरकार समाज के कमजोर तबके के एक हिस्से को चुनाव से वंचित कर सामाजिक असमानता को बढ़ावा दे रही है।