फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gorakhpur BJP Regional President Vinod Rai welcomed in Ballia

Ballia News: गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बलिया में स्वागत

Sun, 19 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur BJP Regional President Vinod Rai welcomed in Ballia
जीराबस्ती ​स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में नवनियुक्त गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को ग
बलिया। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का शनिवार को जिले में पहली बार आगमन हुआ। जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में स्वागत किया गया। इस मौके कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने विनोद राय को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने उन्हें गदा भेंट की, जिसे संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया गया। समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह सहित कई विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में भी कार्यकर्ताओं ने विनोद राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विनोद राय ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बताया। उन्होंने कहा कि इसकी सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।इस मौके विधायक केतकी सिंह, उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला, रविन्द्र कुशवाहा, राम इकबाल सिंह, संजय यादव, वाल्मीकि त्रिपाठी, विनोद दुबे, नारद राय, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार डंपू ने किया। बेल्थरारोड। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। तुर्तीपार में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, छट्ठू राम, उपेंद्र मिंटू, मृत्युंजय गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed