फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Goods worth lakhs rupees including cash destroyed due to short circuit in ballia

अब कैसे होगी बिटिया की शादी: शॉर्ट सर्किट से नगदी सहित लाखों का सामान खाक, छत पर जाकर परिजनों ने बचाई अपनी जान

Sun, 05 May 2024 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 May 2024 04:21 PM IST
सार

Ballia News: शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और बांस की सीढ़ी लगाकर सभी सदस्यों को एक एक करके नीचे उतारा गया। अगलगी की घटना के दौरान दो गैस सिलेंडर घर में थे। ग्रामीणों ने मुंह ढककर गैस सिलेंडर को घर के बाहर फेंका। 

विज्ञापन
Goods worth lakhs rupees including cash destroyed due to short circuit in ballia
आग से सबकुछ हो गया तबाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेर में शनिवार की मध्य रात्रि शार्ट सर्किट से आग लगने से एक पक्के मकान में रखी लाखों की नगदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


शेर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी सुनील पासवान के घर के सभी सदस्य प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। इसी बीच, मध्य रात्रि को शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। छत के चारों तरफ आग की लपटें बढ़नी शुरू हो गई। छत पर फंसे घर के लोग चिल्लाने लगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आग की घटना में नगदी 1.15 लाख रुपये नगद, दो बाइक, फ्रिज, कूलर, रंगीन टीवी, पलंग, सोफा, अनाज सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण जलकर खाक हो गया।

पीड़ित ने बताया कि 24 अप्रैल को उनकी बिटिया की शादी थी। इसमें कई रिश्तेदार भी आए थे। उनकी भी नगदी समेत घरेलू कीमती सामान जल गया। बताया कि उनकी एक दूसरी बेटी कुमारी अन्नू की शादी की तैयारी चल रही थी। इसका पूरा कीमती सामान जल कर राख हो गया। अब बिटिया की कैसे शादी होगी? परिजनों को चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed