फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Giving tips of Best farming

किसानों को बताए उत्तम खेती के गुर

Sun, 01 Mar 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 01 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Giving tips of Best farming
शहीद स्मारक बसंतपुर में विराट कृषि वानिकी स्वास्थ्य मेले के आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ सूबे के पिछड़ा एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने संयुक्त रूप से पौधरोपण एवं फीता काटकर किया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उत्तम खेती करने के गुर बताए। हजारों की संख्या में किसानों ने मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बेहतर खेती करने के बारे में जाना।
विज्ञापन



इस दौरान अनुदानित दर पर पांच किसानों को कृषि उपकरण दिए गए। गणमान्य लोगों ने मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि हमारी संस्कृति में वृक्षों का काफी महत्व है। हमारे पूर्वजों ने वृक्षों को देव का स्थान दिया है। उत्तर प्रदेश में मात्र आठ फीसदी वन बचे हैं। समय रहते हम सभी को पौधरोपण कर वनों का प्रतिशत बढ़ाना होगा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने बजट में किसानों का काफी ख्याल रखा है। किसान हित में कई योजनाएं लागू की गई है। केंद्र सरकार की आम बजट के बारे में बताया कि यह बजट उद्योगपतियों के इशारे पर बनाया गया है। इसमें किसानों की अनदेखी की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद नीरज शेखर ने वन विभाग के मुख्य संरक्षक उमाशंकर सिंह को मेला लगाने के बधाई दी। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक उमाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों को रुद्राक्ष का पौधा देकर  सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी यशवंत राव, पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह, सीडीओ के बालाजी, सीएमओ डा. पीके सिंह, उपनिदेशक कृषि टीपी सिंह, विधायक मो. रिजवी, गोरख पासवान, पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव, शिक्षकनेता जितेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में किसान भ्ााई मौजूद रहे। संचालन आजमगढ़         से आए साहित्यकार कमला सिंह   ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed