फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Give information about work on Sevamitra app, skilled artisans will reach home

सेवामित्र एप पर दें कार्य की सूचना, घर पहुंचेंगे कुशल कारीगर

Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Give information about work on Sevamitra app, skilled artisans will reach home
बलिया। आमजन को सुलभ सेवाएं और कुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में शासन ने कदम बढ़ाया है। इसके लिए सेवा मित्र पोर्टल लांच हुआ है। स्थानीय स्तर पर कुशल श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। यदि कोई सेवा मित्र एप पर सूचना देगा तो उसके घर कुशल श्रमिक पहुंचेंगे और समस्या का समाधान करेंगे। काम के एवज में नामित एजेंसी के हिसाब से निर्धारित अपनी मजदूरी लेंगे। शासन की मंशा है कि स्थानीय स्तर पर कुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध हो। इसके साथ ही आमजन को आसानी से सेवाएं भी मुहैया हो। कुशल श्रमिकों को सेवा मित्र नाम दिया गया है। तीन दिसंबर को विभागीय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सेवा मित्र एप का उद्घाटन भी कर दिया है। पंजीकृत कुशल श्रमिकों का पुलिस सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

इसके लिए जनपद स्तर पर वेंडर/एजेंसी का चयन किया जाना है। जिले में 25 वेंडर का चयन होना है। वैसे अभी तक विभाग की ओर से सात सेवा प्रदाताओं का चयन हुआ है। सेवा मित्र के तौर पर 500 कुशल श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन होना है। जबकि विभाग ने अब तक 38 कुशल कामगारों का पंजीकरण किया है। पुलिस की ओर से पंजीकृत श्रमिकों के आपराधिक रिकॉर्ड का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस की ओर से सत्यापित बेदाग श्रमिकों को योग्य माना जाएगा। सहायक जिला सेवा योजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद बताते हैं कि पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुसार काम मिलेगा। आमजन अपनी जरूरत के हिसाब से सेवा मित्र एप पर सूचना देंगे तो नामित एजेंसी की ओर से उनके घर कुशल श्रमिक भेजें जाएंगे। एजेंसी काम के हिसाब से कुशल श्रमिकों की मजदूरी तय करेगी। संबंधित को तय मजदूरी देनी होगी। इसमें 40 से अधिक ट्रेड की सेवाएं देने का प्रावधान है। इसमें इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, प्लंबर, वेल्डर, एसी रिपेयर, टेलीविजन आदि से संबंधित सेवाएं लोगों को घरों पर मुहैया की जाएंगी। इन्हीं कुशल श्रमिकों को सरकार की ओर से टेबलेट भी दिए जाने की योजना है। आमजन की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी हुआ है। टोल फ्री नंबर 155330 पर काल करके सूचना देने पर संबंधित के घर जरूरत के हिसाब से कुशल श्रमिक से पहुंचेंगे। इसके लिए अभी 18 और वेंडर नामित किए जाने हैं। सेवा मित्र या वेंडर के रूप में जो अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, वे जिला सेवा योजन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

----
सेवा मित्र एप के जरिए लोगों को घर बैठे सेवाएं मिलेंगी। साथ ही कुशल अमिक रोजगार पाएंगे। जिले स्तर पर कुशल श्रमिक पंजीकृत किए जा रहे हैं। अब तक 40 कुशल श्रमिक पंजीकृत भी हो चुके हैं। इसके साथ ही एजेंसियां नामित हो रही हैं। इसमें लोगों का समय भी बचेगा और त्वरित गति से उनकी समस्या का समाधान भी होगा। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आमजन को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष प्रसाद, सहायक जिला सेवा योजन अधिकारी, बलिया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed