फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girlfriend's family summons lover and kills him

प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को घर बुलाकर पीट-पीटकर की हत्या

Mon, 28 Sep 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend's family summons lover and kills him
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार की देर रात प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली रसड़ा में दी गई तहरीर के अनुसार गोपालपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ दीना के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार को उसकी प्रेमिका का फोन आया। उसने राकेश को अपने घर बुलाया। प्रेमिका ने ये फोन परिजनों के दबाव में किया था। राकेश जब प्रेमिका के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने घेरकर लाठी व डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसे जमकर पीटने के बाद उनलोगों ने राकेश के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। परिजन जब तक उनके घर पहुंचते राकेश दम तोड़ चुका था। बताया जा रहा है कि राकेश का अपने गांव में पड़ोस की स्वजातीय लड़की से प्रेम हो गया था। प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों साथ जीने मरने की कसम खाकर 28 अगस्त को घर से भाग गये। पुलिस के दबाव पर दोनों पुन: वापस आये। इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। लेकिन प्रेमिका के परिजनों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ था और वे मौके की ताक में थे। इसी के तहत उन लोगों ने रविवार की देर रात प्रेमिका से प्रेमी को फोन कराकर घर बुलाया। इसके बाद उसे लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि मृतक गांव के ही दूधनाथ के यहां गया था। वहां उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसके परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। युवक के परिजन उसे लेकर पीएचसी चिलकहर गए, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed