फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl murder in love affair dead body found in neighbor house in Ballia

बलिया में युवती की हत्या:गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पड़ोसी के घर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में घटना की आशंका

Fri, 19 Jan 2024 01:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 19 Jan 2024 01:43 PM IST
सार

पुलिस को छानबीन के दौरान युवती की नोटबुक से एक नोट मिला है। पुलिस प्रेम-प्रसंग में वारदात की आशंका जता रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रात में ही युवती को बुलाकर हत्या की गई है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
Girl murder in love affair dead body found in neighbor house in Ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter

विस्तार

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में गुरुवार की रात गोली मारकर एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव पड़ोस के ही एक घर में मिला। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला बताया जा रहा है। युवती की कॉपी से एक नोट और व्हाट्सएप चैट भी बरामद किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला में रहने वाली नेहा सिंह (20) पुत्री विनय सिंह का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन पटेल ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस को जांच के दौरान युवती की कॉपी में एक नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने पड़ोस के ही लड़के पर हत्या की आशंका भी जताई है। 
विज्ञापन


युवती का शव भी उसी के घर से ही बरामद हुआ है। नोट में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का भी जिक्र किया गया है। इसके साथ ही युवती के साथ आरोपी का व्हाट्सएप चैट भी पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की पुष्टि हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार रात में ही युवती को घर बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई है। अभी प्रकरण में पुलिस को परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed