{"_id":"62c4768981fbf6541338db95","slug":"girl-dies-due-to-school-vehicle-collision-jammed-ballia-news-vns662466366","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वाहन की टक्कर से बालिका की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़वार-रतसर मार्ग स्थित गोविंदपुर गांव के समीप बस की जद में आने से हुई बालिका की मौत पर रोती-बिलखत?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
गड़वार। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर गोविंदपुर गांव में स्कूल वाहन के धक्के से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर गांव के समीप शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी और तहसीलदार ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
बभनौली गांव के गोविंदपुर मौजा निवासी छोटू बिंद की पांच वर्षीया पुत्री अनुष्का मंगलवार को दोपहर में अपने घर से किसी कार्य के लिए दुकान पर जा रही थी। गड़वार की तरफ से जा रहे स्कूली वाहन ने धक्का मार दिया। इससे अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में परिजनों ने घायल अनुष्का को गड़वार स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। स्कूल वाहन और चालक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर थाने चली गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने जाम लगा रहे ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त करने का आह्वान किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जाम लगने की सूचना पर पहुंची सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, सदर तहसील दार संजय सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर मृत बालिका के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।