{"_id":"61d3e8b3924ed450245c3d1f","slug":"girl-dead-body-found-pump-canal-police-expressed-suspicion-of-murder-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंप कैनाल के पास मिला युवती का शव, हत्या की आशंका देख पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंप कैनाल के पास मिला युवती का शव, हत्या की आशंका देख पुलिस जांच में जुटी
Tue, 04 Jan 2022 11:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जता रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद घटना के बाद खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
शव उभांव थाना क्षेत्र के दोहरी घाट सहायक पंप कैनाल के आवयां गांव से सटे लोहरा के बारी के पास मिला था। युवती की पहचान कर ली गई है। जिसका नाम आरती(22) पुत्री शिवनारायण राजभर है और चौकिया गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
युवती दो बहन और चार भाई में पांचवें नंबर पर थी। परिजनों के अनुसार, युवती सुबह 04:00 बजे घर से निकली थी। परिजनों का रो-रोकर के बुरा हाल है। उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ शिवनारायण वैश्य ने बताया कि युवती की मौत कैसे हुई, यह पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।