फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girder accident in Mumbai: Girder accident in Mumbai: Five people of Ballia died, wave of mourning, total 20 p

मुंबई में गर्डर हादसा: बलिया के पांच लोगों की मौत, शोक की लहर, कुल 20 लोगों की गई जान

Wed, 02 Aug 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Aug 2023 02:01 PM IST
सार

पालघर जिले में गर्डर लांच करने में जिन मजदूरों को शामिल किया गया था  उसमें उत्तर प्रदेश एवं बिहार एवं पश्चिम के शामिल थे। मरने वालों में सुपरवाइजर अरविंद कुमार उपाध्याय बलिया जिले के बलुआ नगरा के रहने वाले थे। इसी तरह नितिन सिंह रसड़ा क्षेत्र का रहने वाला था।

विज्ञापन
Girder accident in Mumbai: Girder accident in Mumbai: Five people of Ballia died, wave of mourning, total 20 p
मुंबई में गर्डर हादसा: मुंबई में गर्डर हादसा: बलिया के पांच लोगों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई से सटे पालघर जिले के शहापुर तहसील अंतर्गत सरलांबे गांव में समृद्धि एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण के निर्माण के दौरान गर्डर लांच करते समय हुई दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हुई है, जिसमें सुपरवाइजर सहित बलिया जिले के पांच लोग शामिल है। इस घटना के बाद बलिया जिले में शोक की लहर फैल है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने मृतक के परिवारों को 5 लाख तथा केंद्र सरकार ने दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh Accident News: बहू की विदाई कराकर लौट रहे फूफा और भतीजे की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन


गर्डर लांच करने में जिन मजदूरों को शामिल किया गया था  उसमें  उत्तर प्रदेश एवं बिहार एवं पश्चिम के शामिल थे। मरने वालों में सुपरवाइजर अरविंद कुमार उपाध्याय बलिया जिले के बलुआ नगरा के रहने वाले थे। इसी तरह नितिन सिंह रसड़ा क्षेत्र का रहने वाला था। इसी इलाके के देहरी कतवारी के रहने वाले ललन बुलेट राजभर की भी मौत हो गयी। जिले के गौर मदनपुरा नगरा निवासी आनंद कुमार एवं राधेश्याम यादव की भी मौत इस दुर्घटना में हुई है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद बलिया में लोग दुर्घटना को कोस रहे हैं। 22 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक परिवार का पेट भरने के लिए मुंबई आये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed