फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Getting corporate profits

कारपोरेट घरानों को मिल रहा लाभ

Sun, 01 Mar 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 01 Mar 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Getting corporate profits
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी एवं अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ एमटीएस व पोस्टमैन का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को प्रधान डाकघर के मुख्य भवन के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी है। आम लोगों से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। बजट के नाम पर कर्मचारियों एवं मध्यमवर्गीय लोगों के लिए कुछ नहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन के जनरल सेक्रेटरी कामरेड आरएन पराशर ने कहा कि बजट से डाक कर्मियों को निराशा हाथ लगी है। अब तक के क्रिया-कलाप से पता चलता है कि केंद्र सरकार गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों का ख्याल नहीं   रखा है।
विज्ञापन

सरकार ने नए पेंशन को लागू कर कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी की है। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर छह मई से व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान पिछली कार्यवाही का अनुमोदन, आय व्यय लेखा प्रस्तुतीकरण एवं पुष्टि संगठनात्मक चर्चा के साथ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष देशराज सिंह, उपाध्यक्ष राम अवधेश यादव, मंत्री अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता को चुना गया। इस दौरान पोस्टमैन एमटीएस का 39वां अधिवेशन भी संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदीप कुमार सिंह को अध्यक्ष, संतोष कु मार सिंह को उपाध्यक्ष, बच्चा लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed