फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Get the healthy body hygiene

स्वच्छता से ही मिलेगी स्वस्थ काया

Wed, 25 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 25 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Get the healthy body hygiene
नगर के बापू भवन टाउन हाल के मैदान में बुधवार को तीन दिवसीय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यशाला का समापन किया गया। इसमें ग्रामीण सफाई कर्मियों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।  जागरूक करते हुए कहा गया कि स्वच्छाता से ही स्वस्थ काया मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में तैनात सफाईकर्मियों का दायित्व अब बढ़ गया है। गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के दिशा निर्देशों के मुताबिक कार्य होना चाहिए। कहा कि बहुत से गांवों में सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन सफाई की जगह वे अपना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि शासन की मंशा है कि गांवों में तैनात सफाई कर्मी अब एक सरकारी कर्मचारी की तरह से कार्य करें। स्वच्छता अपनाने के साथ स्वच्छता के लिए गांव के लोगों को शौचालय निर्माण के लिए जागरूक किया। इस दौरान गांव में तैनात स्वच्छता दूत के कार्य के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला परियोजना समन्वयक शैलेश ओझा ने शौचालय निर्माण, रखरखाव, इस्तेमाल तथा शौचालय से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत रवि शंकर यादव, अंगद सिंह, रविकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed