{"_id":"67bf686c2569bc45c2036760","slug":"get-tested-in-chc-report-will-be-available-on-mobile-ballia-news-c-190-bal1001-134376-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जांच कराएं सीएचसी में, रिपोर्ट मिलेगी मोबाइल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जांच कराएं सीएचसी में, रिपोर्ट मिलेगी मोबाइल पर
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ई-लैब की सुविधा शुरू हो गई है। यहां मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। फोन पर मेसेज या व्हाट्सएप के जरिये रिपोर्ट मिल जाएगी।
सभी 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से 65 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। अभी छह सीएचसी पर सुविधा मिल रही है, अन्य पर मशीन लगाने का कार्य चल रहा है।
मरीजों की समस्या को देखते हुए शासन ने सभी सीएचसी पर हाईटेक लैब बनाने का निर्देश दिया है।
इस क्रम में सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह, सोनबरसा, रसड़ा सीएचसी पर ई-लैब की सुविधा शुरू की गई है। सीएचसी के पैथाेलाॅजी में आनलाइन रिपोर्ट के लिए मरीज को पंजीकरण कराते समय पर्ची काउंटर पर नाम, पता के साथ मोबाइल नंबर दर्ज कराना पड़ेगा। लखनऊ के पीओसीटी के टेक्नीशियन के अनुसार जांच मशीनों व कंप्यूटर को सर्वर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट तैयार होते ही उसे सर्वर पर अपलोड कर दिया जाता है। इसके बाद जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था है। हालांकि सीएचसी पर ई-लैब होने के बावजूद मैनुअल तरीके से जांच रिपोर्ट मरीजों को मिलेगा।