फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   General tickets started being available in three express trains

तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलने लगा जनरल टिकट

Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
General tickets started being available in three express trains
बैरिया। रविवार से बलिया-सियालदह एक्सप्रेस तथा सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस व डाउन सेनानी एक्सप्रेस का जनरल टिकट मिलना प्रारंभ हो गया है। सुरेमनपुर के वाणिज्य अधीक्षक कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि इन ट्रेनों में जनरल डिब्बे में यात्रा करने के लिए अब यात्रियों को आरक्षण नहीं कराना पड़ेगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उत्सर्ग, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस व इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो महीना पहले से ही यह सुविधा रेलवे ने उपलब्ध करा दी थी। सद्भावना एक्सप्रेस में जनरल डिब्बा आरक्षण की कोई योजना अभी नहीं है। दो जुलाई से सारनाथ एक्सप्रेस में भी जनरल डिब्बे का आरक्षण की व्यवस्था समाप्त हो जाएगा। जुलाई माह से सभी ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से जनरल कंपार्टमेंट का आरक्षण का सिस्टम समाप्त कर दिया जाएगा। अप पूर्वांचल एक्सप्रेस में इसलिए जनरल टिकट नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि सुरेमनपुर में अप पूर्वांचल एक्सप्रेस का स्टॉपेज कोरोना काल से ही स्थगित कर दिया गया है। जबकि सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अप और डाउन दोनों तरफ से ठहराव है। बावजूद रेलवे ने सिर्फ डाउन में ही जनरल आरक्षण समाप्त किया है। अभी भी अगर सेनानी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे मे बैठकर दिल्ली जाना है तो जनरल डिब्बे के लिए भी आरक्षण करवाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रेलवे ने धीरे-धीरे अब सभी ट्रेनों में जनरल डिब्बे मे टिकट आरक्षण की समाप्त करेगी। व्यवस्था पूर्वत होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed