फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Geeta teaches us to do karma

गीता हमें कर्म करने की सीख देती है : अभिषेक ब्रह्मचारी

Sun, 08 Dec 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Geeta teaches us to do karma
गीता जयंती पर गीता पाठ करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमा? - फोटो : BALLIA
बलिया। कदम चौराहा के समीप बड़ी मठिया में गीता जयंती पर रविवार को गीता पूजन एवं पाठ का आयोजन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह की ओर से किया गया। इस दौरान गीता का विधिवत पूजन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवाओं को गीता पढ़ना चाहिए। गीता हमें कर्म करने की सीख देती है। कहा कि गीता के सार को जीवन में उतार लेने के बाद कभी कष्ट नहीं हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष किया था हमें भी जागरूक होना होगा। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गीता में लिखा है तुम कर्म करो फल की चिंता मत करो हम उसी सिद्धांत पर जनता की सेवा करते हैं। सिंह ने कहा कि जब अंधकार दिखे तो गीता के दिखाए हुए मार्ग को अख्तियार करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की जोड़ी को दुर्योधन और कौरवों ने बड़े हल्के में लिया था और इसी कारण उनका नाश हुआ था। कहा कि युवा चेतना भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए रास्ते पर चलकर पाप का नाश करेगी। गीता जयंती समारोह में संत रामउदार दास, अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, रविशंकर राय पप्पू, अजय ओझा, पीयूष सिंह, रंजीत मौर्य, बैजू राय, गुड्डु सिंह, दीपक यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed