फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gas, diesel and petrol crisis, ATMs are also empty

Ballia News: गैस, डीजल-पेट्रोल संकट के साथ एटीएम भी खाली

Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Gas, diesel and petrol crisis, ATMs are also empty
गोविंदपुर भरौली ​​स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल के लिए लगी भीड़।संवाद
बलिया। वैवाहिक सीजन के दौरान क्षेत्र में शादी वाले घरों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। गैस, डीजल के साथ नकदी का भी संकट बना हुआ है। एक ओर एलपीजी सिलिंडर की कमी ने रसोई तो दूसरी ओर डीजल के संकट ने वाहनों का किराया बढ़ा दिया है। इससे आयोजन की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। उधर, 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की बात कौन करे पुराने नोट भी बैंकों से नहीं मिल रहे हैं। इससे रस्मों को निभाना कठिन हो गया है। एटीएम भी खाली हो गए हैं। स्थिति यह है कि बैंक के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद लोगों को नकदी नहीं मिल रही है। विवाह समारोहों में छोटे नोटों का विशेष महत्व होता है। अगवानी, विदाई नेग सहित कई रस्मों में इनका उपयोग होता है। ऐसे में नोटों की कमी से इन रस्मों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो रही है। शहर में पांच पेट्रोल पंपों में रामपुर और मिश्र नेवरी पर तेल नहीं मिल रहा था। चित्तू पांडेय चौराहे पर दो पंपों और एनसीसी तिराहे पर स्थित पंप तेल मिल रहा था।
विज्ञापन

गैस के लिए रात 9 बजे से कतार, 100 उपभोक्ताओं को मिला लाभ
रसोई गैस के लिए सोमवार की रात 9 बजे से ही उपभोक्ताओं की कतार लग गई। मांग व सप्लाई के अंतर के कारण एजेंसी संचालकों को भी दिक्कत हो रही है। रात 9 बजे ही सिलिंडर के साथ उपभोक्ता डटे रहे। सुबह एजेंसी की तरफ से 100 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए गए। 100 से अधिक उपभोक्ता निराश लौटे।
विज्ञापन

गैस एजेंसी और गोदाम के चक्कर लगा रहे लोग
बैरिया। बुकिंग के बावजूद डीएससी कोड नहीं आने से उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग डीएससी कोड व पर्ची कटवाने के झमेले में फंसकर सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी और गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आपूर्ति निरीक्षक बैरिया इंद्रेश तिवारी ने बताया कि गैस कंपनियां मांग के अनुरूप सिलिंडर की आपूर्ति नहीं कर रही है। इसलिए अधिकांश गैस एजेंसी बैकलॉक में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा के दो बड़े बैंकों में एक सप्ताह से नकदी नहीं
इंदरपुर। नगरा बाजार में संचालित दो बड़े बैंकों में एक सप्ताह से कैश नहीं है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नगरा ब्रांच में एक सप्ताह से मुख्य गेट पर कैश नहीं है की तख्ती लगी है। एटीएम भी खाली है। इस बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से भी ग्राहक खाली हाथ लौट रहे हैं। यहां संचालित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में भी एक हफ्ते से कैश नहीं है। एटीएम भी खाली है। शाखा प्रबंधक दीपक सिंह का कहना है कि रिजर्व बैंक से ही नकदी नहीं आ रही है। उधर, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नगरा शाखा में जमा हो रही धनराशि से काम चलाया जा रहा है। यूबीआई की नगरा शाखा में नकदी उपलब्ध थी। यहां पर ग्राहकों की काफी भीड़ लगी रही।
4 पेट्रोल पंपों पर मिल रहा था तेल, 2 पर नदारद
इंदरपुर। नगरा के 6 पंपों में से चार पर पेट्रोल व डीजल उपलब्ध था। किसी भी पंप पर लंबी लाइन या भीड़ नहीं दिखाई दी। हालांकि बाइक सवारों को लिमिट में तेल मिल रहा था। इंडियन आयल के गड़वार मोड़ स्थित पंप पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा था। चचयां स्थित इंडियन आयल के पंप पर भी तेल था। नायरा के नगरा बिल्थरारोड मार्ग स्थित पंप पर डीजल पेट्रोल की बिक्री हो रही थी। इंडियन आयल के जहांगीरपुरा स्थित पंप पर भी तेल उपलब्ध था। नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप स्थित एचपी का पंप तेल न होने से बंद रहा। इंडियन आयल के श्री नाथ बाबा ग्राहक सेवा केन्द्र के पंप पर भी पेट्रोल डीजल नदारद था। कर्मचारियों ने बताया कि शाम तक तेल पहुंचने की संभावना है।
स्कूली वाहनों को मिल जा रहा तेल
नगरा बाजार सहित क्षेत्र में छोटे बड़े मिला कर डेढ़ दर्जन प्राइवेट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। बड़े विद्यालयों के पास 15 से 20 वाहन हैं जबकि छोटे विद्यालयों के पास दो से पांच वाहन हैं। ये हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल की रोज खपत कर रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर स्कूली वाहनों को पहले डीजल मिल जाता है। डिपो से डीजल पहुंचते ही पंप संचालक स्कूल संचालकों के यहां फोन कर जानकारी दे देते हैं।

जिले में गैस व डीजल का संकट धीरे-धीरे दूर हो रहा है। कंपनियों की तरफ से मांग के हिसाब से आपूर्ति के लिए पत्र लगातार लिखा जा रहा है। कुछ एजेंसियों पर अधिक उपभोक्ता होने के कारण दिक्कत आ रही है। मई से वह भी दिक्कत दूर होने की उम्मीद है। -देवमणि मिश्रा, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed