फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ganga yatra in ballia

‘सबका साथ हो, गंगा साफ हो’ संदेश के साथ पहुंची पदयात्रा

Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
ganga yatra in ballia
प्रयागराज से चली अतुल्य गंगा यात्रा में शामिल लोगों का माल्देपुर में स्वागत करते नेहरक युवा क्ल? - फोटो : BALLIA
बलिया। अतुल्य गंगा मुंडमान परिक्रमा पदयात्रा शनिवार को प्रयागराज से काशी होकर ‘सबका साथ हो, गंगा साफ हो’ इस उद्देश्य के साथ माल्देपुर घाट बलिया में पहुंची। जहां पर 90 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमान अधिकारी और एसएमटीडीसी, केएस डीसी और जीआईसी के एनसीसी कैडेट्स और एएनओ ले. अखिलेश प्रसाद, ले. एसएन राम आदि ने बडे़ जोश और उमंग के साथ अतुल्य गंगा मुंडमान परिक्रमा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी ने बताया कि गंगा को भारतीय जनमानस की आस्था के साथ ही जीवनदायिनी भी माना गया है। अत: यह हमारा फर्ज बनता है कि गंगा की सफाई देश की भलाई, अपने जीवन के उद्देश्य में शामिल करें और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए स्वयं को तैयार करें। आज जहां केंद्र सरकार भी गंगा की सफाई के प्रति सजग, सक्रिय और दृढ़ प्रतिज्ञा के साथ है। हमें भी अपने तन, मन, धन द्वारा इस अतुल्य राष्ट्रीय संपदा के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। एनसीसी के माध्यम से इस कार्यक्रम को हम स्वयं से शुरू करने के साथ ही साथ देशवासियों को भी जागरूक करे कि गंगा नदी हमारी जीवन धारा है, उसे साफ-सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। प्रदूषण की वजह से गंगा गंभीर रूप से प्रदूषित है। इंडस्ट्रियल और सीवेज वेस्ट को इसमें गिराया जाना एक कड़वी सच्चाई है। जिस पर जल्द से जल्द कार्य करने की जरूरत है। इस पद यात्रा के दौरान हर पांच किलोमीटर पर गंगाजल, भूजल और मिट्टी के सैंपल की टेस्टींग की जाएगी और गंगा के किनारे पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed