नरही। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक वॉलीबाल टीम के मैनेजर का उत्तरदायित्व जनपद के नीरज राय को दिया गया है। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बलिया के तदर्थ समिति के सदस्य नीरज इसके पूर्व अप्रैल 22 में रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आयोजित 23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुरूष वॉलीबाल टीम के मैनेजर की भूमिका निभा चुके हैं। पंचकूला (हरियाणा) में 3 से 13 जून तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। प्रदेश वॉलीबाल टीम एक जून को पंचकुला पहुंच गई। तीन जून को बालक टीम छत्तीसगढ़, वहीं बालिका टीम पश्चिम बंगाल के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। नीरज राय को उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम का मैनेजर बनाए जाने पर जनपद के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, अक्षय कुमार राय, अजीत राय, प्रभात कुमार राय, डॉ राधेश्याम राय, पवन राय, डॉ अखिलेश राय, निरंजन राय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सुनील अग्रवाल, विनय राय, रमेश राय, अजय प्रताप साहू, शैलेष तिवारी, अजीत कुमार राय, अनूप राय, मोहम्मद इरफान आदि ने श्री राय को मैनेजर बनाये जाने पर शुभकामनाएं दीं।