फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gambhir remained lying on the stretcher for two hours for X-ray

Ballia News: एक्स-रे के लिए दो घंटे तक स्ट्रेचर पर पड़ा रहा गंभीर

Wed, 13 Mar 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gambhir remained lying on the stretcher for two hours for X-ray
बलिया। जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल रहा है। एक्सरे विभाग के गेट के सामने दो घंटे तक स्ट्रेचर और तीन घंटे लाठी के सहारे बुजुर्ग मरीज के खड़े रहने पर जांच हो सकी। घंटों इंतजार के बाद भी कइयों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

लाखों की आबादी के बीच जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 सौ से दो हजार मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। इन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाएं देने का जिला अस्पताल प्रशासन तमाम दावे करता है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। अधिकांश चिकित्सक ओपीडी में निर्धारित समय से नहीं पहुंचते। जिससे हर तरफ अव्यवस्था का आलम हो गया है। पर्ची काउंटर से लगाय ओपीडी व जांच केंद्र तक लंबी लाइन से गुजरने के बाद जांच हो रही, तब तक ओपीडी बंद हो जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी पीएचसी पर बेहतर इलाज की व्यवस्था न होने के कारण मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बिना ट्रीटमेंट व दवा चलाए लिख दी जा रही जांच

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1780 नए व 400 सौ के करीब पुराने मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया। ओपीडी में इलाज कराने आ रहे मरीज को बिना ट्रीटमेंट व दवा चलाए बिना चिकित्सक तुरंत जांच लिख दे रहे हैं। जिससे एक्सरे, पैथोलॉजी पर भीड़ जुट जा रही है, पहले जांच कराने के चक्कर में मारपीट व हंगामा आए दिन की कहानी हो गई है। मरीजों को घंटो लाइन में लगने के बावजूद जांच नहीं हो पा रही है। ज्यादा जांच करने के कारण सिटी स्कैन मशीन एक पखवाड़ा से खराब पड़ा हुआ है। मरीज जांच कराने के लिए रोज अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरही के लक्ष्मणपुर निवासी भरत गोंड का भांजा मनु कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। चिकित्सक की सलाह पर एक्सरे जांच कराने पहुंचे लंबी लाइन होने के कारण गेट पर मरीज को स्ट्रेचर पर सुलाया। करीब दो घंटे तक गेट पर बैठकर इंतजार करने के बाद जांच हुई। पिपरपाती निवासी 68 वर्षीय परमात्मा नंद चौबे को कई दिनों से खांसी की परेशानी है, निशुल्क जांच के इंतजार में डंडे के सहारे तीन घंटे खड़े होने के बाद जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed