फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Friends watching movies bitten by snakes, death

फिल्म देख रहे दोस्तों को सांप ने डसा, मौत

Sat, 25 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 25 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Friends watching movies bitten by snakes, death
सांप - फोटो : Amar Ujala
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत सांप काटने से हो गई। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव में दो युवक तथा पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव निवासी एक अधेड़ को सांप ने काट लिया। तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरनिया गांव निवासी रामकृपाल यादव (50) शुक्रवार की सुबह जैसे ही चारपाई से नीचे पैर रखा, वहां पहले से बैठे सांप ने डस लिया। परिवार के सदस्य अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए लेकर चले गए, जहां उनकी मौत हो गई। उधर, सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी एवं बीडीसी सहबजान के 16 वर्षीय पुत्र आरिफ एवं शिवदयाल राम का 17 वर्षीय पुत्र पंकज को सर्प ने डंस लिया, जिनकी वाराणसी जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


वाकया उस समय हुआ जब दोनों दोस्त बरवां चट्टी पर स्थित टेंट की दूकान पर सोकर मोबाइल में फिल्म देख रहे थे। इसीबीच किसी सर्प ने डस लिया। परिजन दोनों को बांसडीह स्थित सती माई के स्थान पर ले गए। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर वे जिला अस्पताल लाए।  चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed