फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Freedom fighters will be honored at their home

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर किया जाएगा सम्मानित

Fri, 14 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters will be honored at their home
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। सेनानियों को तहसील या जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाता रहा है लेकिन कोरोना को देखते हुए उन्हें घर पर ही सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित एसडीएम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले में कुल 6 जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। इसमें रामविचार पांडेय निवासी नारायनापाली गड़वार, रामरक्षा गोंड निवासी खारिदपुर काजीपुर, परशुराम राय उजियार कोरंटाडीह, श्रीरंग सिंह निवासी बांसडीह, सहदेव नारायण चौधरी निवासी खरीद तथा पंडित राम निवासी बेल्थरारोड हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सभी संबंधित एसडीएम को पत्र लिख कर निर्देशित किया है कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed