{"_id":"63ac9449a8d8737ada063ef1","slug":"four-youths-ran-a-young-man-with-a-knife-police-took-him-into-custody-ballia-news-vns690873693","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चाकू लेकर चार युवकों ने युवक को दौड़ाया, पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चाकू लेकर चार युवकों ने युवक को दौड़ाया, पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
भीमपुरा। स्थानीय बाजार में बुधवार की देरशाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब सरकारी शराब की दुकान के पास चार युवक चाकू लेकर एक युवक को मारने के लिए दौड़ा लिए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचाव किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चारों युवकों थाने ले गई। लोगों की माने तो चारों युवक नशे में थे।
भीमपुरा बेलौली मार्ग पर स्थानीय बाजार में सरकारी शराब भट्ठी के पास देरशाम को चार युवक अंडे की दुकान पर अंडा खा रहे थे। इसी बीच क्षेत्र का ही एक युवक वहां पहुंचा। उन सबो में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बहसबाजी के बाद चार युवकों में से एक युवक ने चाकू निकाल लिया और उस युवक पर तान दिया।
युवक चाकू निकालता देख भागने लगा तो उसके पीछे चारों युवक दौड़ पड़े। क्षेत्रीय युवक के पीछे चार युवकों को चाकू लेकर दौड़ते देख आसपास के लोग रोकने में जुट गए तब तक वह युवक भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों युवकों को पकड़कर थाने ले आयी और पूछताछ कर रही है।