{"_id":"60b508ea8ebc3e9a235963b2","slug":"four-new-corona-cases-found-in-the-district-ballia-news-vns5923248154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के चार नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के चार नए केस मिले
विज्ञापन
जनपद में नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट में मात्र चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक्टिव केस मात्र 147 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
कोविड अस्पतालों पर एक नजर..
- जिले में कोविड अस्पताल- दो
- कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर- 11
- जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर- 18
- एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55
- एल-1 फेफना में कुल बेड- 75
- आईसीयू बेड - 25
- आक्सीजन बेड - 295
- आक्सीजन कंसंट्रेटर - 135