बलिया: खनन माफिया का सहयोग करने पर चौकी प्रभारी समेत चार पर मुकदमा, पीड़ित ने डीआईजी से लगाई थी गुहार
बलिया जिले में अवैध बालू खनन से जुड़ा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में चौकी प्रभारी चांददियर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बलिया जिले में खनन माफिया की धमकी की शिकायत करने चांददियर का एक व्यक्ति पहुंचा तो चौकी प्रभारी ने भी उसे धमकाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीजीपी, डीआईजी से की। डीआईजी के निर्देश पर चौकी प्रभारी चांददियर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सुनील प्रसाद ने डीजीपी, डीआईजी आदि को पत्र देकर चौकी प्रभारी चांददियर गणेश पांडेय सहित चार लोगों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसने आरोप लगाया था कि गांव के समीप एक होटल पर खाना खाते वक्त तीन बालू व्यवसायी पहुंचे और धमकी देने लगे। कुछ दूर किसी घर में ले जाकर पिटाई की।
'बालू का वीडियो बनाकर पत्रकारों को देते हो'
वह जान जान बचाकर चांद दियर चौकी पहुंचा तो चौकी प्रभारी ने मदद करने के बजाय गालियां देनी शुरू कर दी। कहा कि बालू का वीडियो बनाकर पत्रकारों को देते हो। तुम गांव छोड़कर भाग जाओ। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी चांददियर, पुनीत सिंह, बृजेश सिंह, प्रणुनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ेंः बलिया में गोरखधंधा : हर तरफ अवैध खनन, पुलिस रिकॉर्ड में रामराज, सांठगांव के दम पर मौज में है माफिया
इससे पहले सोमवार को एक अन्य मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोकटी थाने पर तैनात थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के बाद लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी चक्रपाणि पांडेय व सिपाही अखिलेश वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया था। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी की ओर से प्रशासनिक हित में कार्रवाई बताया गया है।
पढ़ेंः बलिया में अवैध खननः खाकी, खादी और माफिया का गठजोड़, यही है असली खेल
आजमगढ़ में एसओ और एसएसआई निलंबित
सूचना के बाद भी समय रहते विधिक कार्रवाई न करना एसओ व एसएसआई को महंगा पड़ गया है। आजमगढ़ एसपी ने दोनों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है और जांच की जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण को दी है। रानी की सराय थाना के सेठवल गांव निवासी राजबली पुत्र शिवनाथ मौर्य का मकान मनबढ़ों ने 17 अप्रैल को जेसीबी लगा कर जमींदोज कर दिया था।
पीड़ित ने इसकी सूचना थाने पर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर सोमवार को पीड़ित ने एसपी अनुराग आर्य से शिकायत की। एसपी ने तत्काल एसपी सिटी शैलेंद्र लाल को मौके पर भेज कर शिकायत की जांच कराई। पीड़ित की शिकायत सही पाने पर एसपी के निर्देश पर थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत हुआ।
पुलिस ने पीड़ित का मकान जमींदोज करने वाले बालचंद सोनकर, मखंचू सोनकर, भीम सोनकर, अर्जुन सोनकर, नकुल सोनकर व चंदन राजभर को रूदरी मोड़ आटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मकान जमींदोज करने वाली जेसीबी को भी बरामद कर लिया है।