फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Illegal Mining in Ballia The nexus of Khaki, Khadi and Mining Mafia, this is the real game

बलिया में अवैध खननः खाकी, खादी और माफिया का गठजोड़, यही है असली खेल

Mon, 18 Apr 2022 05:41 AM IST
अनुराग सक्सेना सूरज शुक्ला, बलिया
सूरज शुक्ला, बलिया Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 05:41 AM IST
सार

मिट्टी और रेत का बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने वाला बड़ा खनन माफिया का एक रिश्तेदार विधायक रहा है। सत्तारूढ दल का होने की वजह से उसका दबदबा रहा। इसलिए खनन माफिया बेखौफ अवैध कारोबार को अंजाम देते रहे।

विज्ञापन
Illegal Mining in Ballia The nexus of Khaki, Khadi and Mining Mafia, this is the real game
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

खनन के खेल के पीछे सफेदपोश भी हैं, जिनकी शह पर माफिया बेखौफ हैं। पुलिस-प्रशासन भी खामोश रहता है। मिट्टी या रेत का अवैध खनन हो या फिर मौरंग का अवैध धंधा। कहीं-न-कहीं, किसी-न-किसी सफेदपोश से इसके तार जुड़े हैं। एक तरह से खनन माफिया उनकी सरपरस्ती में ही पनप रहे हैं। सफेदपोश भी मोटी कमाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


मिट्टी और रेत का बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने वाला बड़ा खनन माफिया का एक रिश्तेदार विधायक रहा है। सत्तारूढ दल का होने की वजह से उसका दबदबा रहा। इसलिए खनन माफिया बेखौफ अवैध कारोबार को अंजाम देते रहे। स्थानीय निवासी प्रदीप (बदला नाम) ने बताया कि पूरा खेल सफेदपोशों का ही है।

विज्ञापन

उनके रिश्तेदार व करीबी ही अवैध खनन कराते हैं। ये सफेदपोशों को या तो सीधे लाभ पहुंचाते हैं, या चुनाव में मदद करते हैं। अभी भी एक हारे हुए विधायक का दबदबा कायम है। उनका रिश्तेदार धड़ल्ले से खनन करवाता है। नेता, खनन माफिया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, सभी की मिलीभगत रहती है। जिम्मेदार ही खेल में शामिल होंगे तो कार्रवाई कैसे होगी।

इस तरह चलता है अवैध कारोबार

सफेदपोश ने कई खनन माफिया को शह दे रखी है। ये खनन माफिया ठेकेदारों को तय स्थान से रेत और मिट्टी खनन का अवैध ठेका देते हैं। ठेकेदार अपने स्तर से खनन करवा कर ठिकानों पर पहुंचाते हैं। हर किसी की एकमुश्त रकम बंधी है। रकम पहुंचती रहती है। काम जारी रहता है। पुलिस प्रशासन हस्तक्षेप न करे और उनसे सांठगांठ रहे, इसमें नेताओं का संरक्षण काम आता है।

जिसकी सत्ता, खनन माफिया उसके

जिले में चल रहे रेत व मिट्टी खनन में एक पूर्व विधायक का हाथ रहा है। अभी भी है। हालांकि खनन के खेल में जिसकी सत्ता रहती है, उसके नेताओं का हाथ रहता है। खनन माफिया भी सत्ताधारियों के करीब हो जाते हैं। यानी जिसकी सत्ता, खनन माफिया उसके। ताकि उनका धंधा चलता रहे।

पूर्व विधायक ने शुरू किया था काला कारोबार

लाल बालू (मौरंग) का अवैध कारोबार बहुत ही बड़े पैमाने पर हो रहा है। बिहार से नदी के रास्ते लाल बालू गंगा के घाटों पर लाई जाती है। यहां से खनन माफिया लाल बालू को अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। इसमें भी एक पूर्व विधायक की अहम भूमिका रही है। कई साल पहले पूर्व विधायक ने ही यह धंधा शुरू किया था। दावा किया था कि किसानों और गरीबों को सस्ती लाल बालू मिल जाएगी। मगर मकसद कुछ और ही था। वह धंधा आज का सबसे बड़ा काला धंधा बन चुका है। कुछ जनप्रतिनिधियों की शह पर माफिया अवैध कारोबार कर रहे हैं। इसलिए पुलिस और प्रशासन के अफसर भी खामोश रहते हैं। खुद की कमाई में जुटे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed