फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four accused arrested with two stolen bikes

Ballia News: चोरी की दो बाइकों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with two stolen bikes
बैरिया। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को दया छपरा चिंतामणि राय के टोला मार्ग से शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। विभिन्न स्थानों से चोरी की गईं दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज बैरिया अजय कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व उप निरीक्षक नीरज वर्मा ने विक्की कुमार गुप्त, विकास कुमार, अंतराज सिंह और विकास कुमार यादव निवासी कारनामेपुर भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं। एक मोटरसाइकिल बांसडीह रोड थाना के छितौनी शिव मंदिर से और दूसरी हल्दी क्षेत्र से चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed