फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Foundation stone laying and inauguration of 51 projects

51 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laying and inauguration of 51 projects
बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक परिसर में रविवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सांसद रवींद्र कुशवाहा ने क्षेत्र के विकास से संबंधित 51 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सर्व समाज के विकास की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भारतीय समाज की संरचना दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश के विकास का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है। जनता ने जातिवादी राजनीति को नकार कर विचारवादी राजनीति को चुना है। 2014 से 2021 तक सरकार ने आम जनता के हितों से संबंधित सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय लिया। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। ब्लॉक प्रमुख के 151 दिन के कार्यकाल के दौरान 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इसमें नहर, पुलिया, मार्ग निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और ग्राम विकास से संबंधित योजनाएं हैं। इस मौके पर विधायक धनंजय कन्नौजिया, बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया सिंह, विनय सिंह, अनूप सिंह मंटू, लालबहादुर भारती, अभिषेक सिंह, अमन दुबे, दयानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed