फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former Prime Minister Chandrashekhar remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

Fri, 17 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chandrashekhar remembered on Jayanti
अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ पूर्व प्रधान मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते एमएलसी रव - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर की 93वीं जयंती शुक्रवार को जिले भर में सादगी के साथ मनाई गई। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने अलग अलग स्थानों में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उन्हें याद किया।
विज्ञापन

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने अपने आवास पर परिवार के सदस्यों के साथ अपने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने चंद्रशेखर के कई संस्मरण भी बताए। कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे। आज वह नहीं हैं लेकिन उनकी सीख हर किसी का भला करने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने दिल्ली स्थित स्थित समाधि पर अपने पिता को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसी प्रकार पूर्व ब्लाक प्रमुख व शेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने जीराबस्ती स्थित आवास पर पूर्व पीएम को नमन किया। पूरा पतोई में अमित सिंह बघेल ने आवास पर जयंती मनाई। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर में उपवास रखा और भूखों को भोजन कराया। बैरिया में समर्थकों ने फल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश नगर: जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। यहां से चंद्रशेखर जी का गहरा नाता था। लोकनायक के पैतृक घर में एक कक्ष को चंद्रशेखर स्मृति कक्ष का नाम दिया गया है। चंद्रशेखर जी जब भी बलिया आते यहीं रुकते थे। उनके निधन के बाद कक्ष को चंद्रशेखर स्मृति कक्ष के रूप में उसी तरह रखा गया है। उसी भवन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति कक्ष तथा प्रभावती स्मृति कक्ष भी सुरक्षित रखा गया है। जयंती पर लॉकडाउन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संस्थान के कार्यकारी प्रबंधक अशोक सिंह व वहां मौजूद स्मारक प्रतिष्ठान के लोगों ने सादगी पूर्ण ढंग से चंद्रशेखर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया।
-
पूर्व पीएम की जयंती पर बांटा गया फल
बैरिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर के जयंती के अवसर पर गरीब, असहायों में फल वितरण किया गया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में मधुबनी किसान सेवा केन्द्र के प्रांगण में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए स्व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर भाजपा नेता बारी-बारी से माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जन्मदिन मनाया। भाजपा नेता ने कहाकि स्व पूर्व प्रधानमंत्री हमेशा सामाजिक बदलाव या परिवर्तन के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होनें मण्डल कमीशन विवाद में झुलस रहे देश को बचाने के लिए अहम भूमिका निभाया।

-
चंद्रशेखर ने भारतीय राजनीति को दी नई दिशा
बेल्थरारोड। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर फतेह बहादुर सिंह कांप्लेक्स में लॉक डाउन का पालन करते हुए गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने चंद्रशेखर के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का शलाका पुरुष बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए दी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू ने कहा कि स्व चंद्रशेखर ने समाजवाद की अलख जगा कर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। इस मौके पर नन्हे सिंह, अजय चित्रांश, सालिक सिंह, दीपक गुप्त, विवेक परिहार, विपिन गुप्त, सौरभ गौतम, मोइन अहमद, नाजिम हुसैन आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed