फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former MP's ultimatum, repair of muddy road within 24 hours

Ballia News: पूर्व सांसद का अल्टीमेट, कीचड़ भरे रास्ते की 24 घंटे के अंदर हो मरम्मत

Sun, 02 Jul 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Former MP's ultimatum, repair of muddy road within 24 hours
बलिया। बरसात ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की कलई खोल दी है। कालोनियों में जलभराव और जर्जर रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। धरातल की स्थिति देख प्रशासन का दावा हवाहवाई हो गया है। ऐसी ही हालत आवास विकास कालोनी और ओझाछपरा जाने वाले मार्ग की है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह के आवास के सामने वाली सड़क पर कीचड़ होने से आने जाने वाली महिलाएं और बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद नगरपालिका प्रशासन सड़क की मरम्मत न करवाने से क्षुब्ध आवास विकास कालोनी व ओझा छपरा गांव के लोगों ने हनुमान मंदिर के समीप नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि पाइप डालने के नाम पर नपा ठेकेदार ने अच्छी सड़क को जेसीबी से खोदकर छोड़ दिया है। रास्ते पर कीचड़ होने से आने जाने वाली महिलाएं और बच्चे फिसल कर गिर रहे हैं। ओझा छपरा गांव जाने का रास्ता बंद हो गया है। कीचड़ होने से लोग वाहन से मंदिर पर खड़ा करना पड़ रहा है। चोरी होने का भय बना हुआ है। बुजुर्ग महिला पुरुष घरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद भरत सिंह ने नगरपालिका को नगर पालिका प्रशासन को 24 घंटे में सड़क मरम्मत न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे ईओ सत्य प्रकाश सिंह ने आक्रोशित सांसद व स्थानीय लोगों को शांत किया और जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, विजय सिंह, उपेंद्रनाथ तिवारी चिंटू, संजय उपाध्याय, सुधीर भारद्वाज, अखिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed