फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Form 12D issued for all the elderly and disabled, will be taken after the completion of enrollment

सभी बुजुर्ग-दिव्यांग के लिए फार्म 12 डी जारी, नामांकन पूरी होने के बाद लिए जाएंगे

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Form 12D issued for all the elderly and disabled, will be taken after the completion of enrollment
बलिया। बुजुर्गों-दिव्यांगों को घर से मतदान की सुविधा दी जानी है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी बीएलओ को फार्म 12 डी जारी किए जा चुके हैं और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुजुर्गों-दिव्यांगों से यह फार्म भरवा कर प्राप्त किए जाएंगे। जिले में 76344 वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा दी जानी है। इसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 56597 वृद्ध व 19747 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपनी मर्जी से घर बैठकर ही मतदान कर सकेंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीएलओ की मदद से मतदाताओं की मर्जी पूछने के लिए फार्म-12 डी पात्र मतदाताओं के लिए जारी किया जा चुका है। इसके बाद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का नामांकन होने पर फार्म भरवाकर वापस लिया जाएगा। घर से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या के आधार पर बैलेट पेपर का प्रकाशन कराया जाएगा। आयोग के निर्देश पर सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों की ओर से बीएलओ के माध्यम से सूचना एकत्रित कराएंगे।
विज्ञापन

-----------
विस क्षेत्र बुजुर्ग दिव्यांग
बेल्थरारोड 8445 2222
रसड़ा 8060 3376
सिकंदरपुर 6440 2931
फेफना 7570 2369
बलिया नगर 7019 2856
बांसडीह 9774 3829
बैरिया 9289 2164
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed