{"_id":"5d83b4cb8ebc3e93bd108f0e","slug":"flood-water-enters-settlements-people-are-scared-ballia-news-vns484720862","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी, घाघरा फिल्हाल स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी, घाघरा फिल्हाल स्थिर
एनडीआएफ टीम के साथ रबर बोट से बाढ़ मे घिरे लोगों से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बेल्थरारोड। उफनाई घाघरा का पानी तटवर्ती कई किलोमीटर भूभाग में फैल गया है। कई गांव की बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लाल निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। फिर भी नदी की प्रकृति में अप्रत्याशित परिवर्तन से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को अपराह्न जलस्तर 64.060 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो लाल निशान 64.010 से पांच सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर स्थिर हो गया जबकि अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का अनुमान किया है। जलस्तर में कमी के संकेत से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में फैल गया है। तुर्तीपार के माली बस्ती और मल्लाह बस्ती में बाढ़ का पानी फैल गया है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बलिया- सोनौली मार्ग के किनारे से होकर पानी बह रहा है। बेल्थराबाजार के गौतमबुद्ध घाट स्थित मंदिर पानी से घिर गया है। हल्दीरामपुर के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया है। नदी के तेवर अब नरम होने की उम्मीद से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। नदी के मिजाज में परिवर्तन को लेकर तटवर्ती लोग सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।