फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood victims are spending the night in the tent

सीएम साहब का आदेश ठेंगे पर, अब भी टेंट में रात गुजार रहे बाढ़ पीड़ित

Thu, 19 Sep 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Flood victims are spending the night in the tent
हल्दी के राजपुर एकौना में नाव नहीं मिलने पर बालक को कंधे पर उठा कर अस्पताल ले जाता युवक - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में बाढ़ राहत कार्य पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बाढ़ पीड़ितों को न तो राहत राशि मिली और न ही राहत सामग्री। शासन से 16 और 17 सितंबर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री नहीं बांटी गई है। मुख्यमंत्री के आदेश के तीन दिन बाद भी बाढ़ पीड़ित ढाई हजार परिवारों को सामुदायिक भवनों और स्कूलों में शरण नहीं दी गई है। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे और टेंटों में जीवन बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को 12 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि देने और राहत सामग्री बांटने का निर्देश दिया था। पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था करने और बाढ़ पीड़ितों को सामुदायिक भवनों और स्कूलों में शरण देने के भी सख्त आदेश दिया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। बाढ़ पीड़ितों कोई भी सुविधा नहीं दी गई है। उधर, मंगलवार और बुधवार को लगातार हुई बारिश ने बाढ़ पीड़ितों को तोड़कर रख दिया। मंगलवार को करीब नौ घंटे की लगातार बारिश और तेज हवा ने जहां बाढ़ पीड़ितों के टेंटों को उड़ा दिया, वहीं उनकी गृहस्थी का सामान और बिस्तर आदि भीग गए। आंखों में आंसू लेकर ये लोग पूरी रात खुले आसमान में गिले बिस्तर पर बैठ आसमान की ओर बारिश के रुकने की प्रार्थना करते रहे। वहीं बुधवार को भी दिन में कई बार रुकरुक कर बारिश होती रही। ऐसे में दूसरे दिन भी रात में उन्हें गीले बिस्तरों के चलते जाग कर ही रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो बैरिया में राहत सामग्री 16-17 तारीख को ही आ गई थी। बावजूद इसके राहत सामग्री नहीं बांटी गई। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी है। वहीं, एक राजनीतिक दल के नेता पर राहत सामग्री न बंटने देने का भी मामला सामने आ रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed