फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood in Saryu river Two teenagers drowned in Ballia no clue found in searching

सरयू नदी में ऊफान: बलिया में बाढ़ के पानी में नहा रहे दो किशोर डूबे , काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

Thu, 22 Sep 2022 05:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

बलिया के खरीद गांव के सामने बाढ़ के पानी में दोस्तों के साथ नहाते समय दो बालक डूब गए। काफी तलाश के बाद भी दोनों बालकों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
Flood in Saryu river Two teenagers drowned in Ballia no clue found in  searching
बलिया में सरयू नदी उफान पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से जैसे-जैसे ऊपर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कन बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को  सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के सामने बाढ़ के पानी में दोस्तों के साथ नहाते समय दो बालक डूब गए। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बस्ती के पुरुष व महिलाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों बालकों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है।

विज्ञापन


खरीद अनुसूचित बस्ती के निवासी किशन कुमार (15) पुत्र चन्देश्वर राम एवं अनीस कुमार पुत्र उमेश राम गुरुवार को कई अन्य बच्चों के साथ सरयू नदी के बाढ़ के पानी में नहा रहे थे। उसी दौरान सभी बच्चे डूबने लगे। इस दौरान कुछ बच्चे तो खुद पानी से बाहर आ गए। कुछ को आसपास मौजूद गांव वालों ने बचा लिया।
विज्ञापन


किशन व अनीस गहरे पानी में जा कर डूब गए। बालकों के बाढ़ के पानी में डूबने की जैसे ही खबर गांव पहुंची तो हंगामा मच गया। आनन फानन मौके पर सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं इकट्ठा हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान कुछ तैराक लोगों ने पानी में उतर कर काफी तलाश किया लेकिन डूबे बालकों के पता नहीं चल सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने दरौली से गोताखोरों व मल्लाहों को बुलाया। बच्चों की तलाश जारी है। 

खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू

सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। पिछले पांच दिनों से जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने के बाद बुधवार की शाम जलस्तर खतरे के निशान से 82 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जिससे बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.830 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि लाल निशान 64.010 मीटर है।

नदी का पानी लाल निशान से 82 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में गिरावट का पूर्वानुमान किया है। फिर भी नदी का पानी हजारों एकड़ भू-भाग में फैल गया है। बाढ़ के पानी से जलमग्न फसल के बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। जिससे किसान चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed