फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five pesticide samples failed relative to 59

59 के सापेक्ष पांच कीटनाशक के नमूने फेल

Mon, 18 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Five pesticide samples failed relative to 59
बलिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कीटनाशक की दुकानों पर भी मानक के विपरीत कीटनाशी बेचने का मामला सामने आया है। वर्ष 2021 में लिए कुल 59 नमूनों के सापेक्ष अब तक पांच दुकानों के नमूने जांच में फेल हुए हैं। जबकि छह नमूनों की जांच आनी है। नमूने फेल होने के बाद जिला कृषि रक्षा विभाग संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए जिले में कृषि रक्षा विभाग की ओर से लाइसेंस प्राप्त कुल 441 कीटनाशक की दुकानें हैं। किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशी मिले, इसके लिए समय-समय शासन के निर्देश पर छापेमारी कर दुकानों से कीटनाशी के नमूने लिए जाते हैं। वर्ष 2021 में शासन ने कुल 70 नमूने लेने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके सापेक्ष जिला कृषि रक्षा विभाग ने कुल 59 कीटनाशी के नमूने लिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा के अनुसार लिए गए नमूने को लखनऊ स्थित प्रयोगशालाओं में भेजा गया था, जहां से पांच नमूने फेल मिले हैं। बताया कि फेल नमूने वाले कीटनाशी बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भेजा जाएगा। इसमें बैरिया क्षेत्र के दो के अलावा बांसडीह, माल्दह नवानगर सिकंदरपुर व फेफना सदर तहसील क्षेत्र के एक-एक दुकानदारों के नमूने फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed