फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five injured in face-to-face collision of bikes

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five injured in face-to-face collision of bikes
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित नौका टोला गांव के समीप भाला बाबा की कुटिया के सामने बुधवार की शाम को दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चार घायलों की स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिय।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला (सिताबदियारा ) गांव निवासी अर्जुन कुमार बिंद 26, राजकुमार बिंद 25 बाइक से अपने गांव जा रहे थे। शिवन टोला की तरफ से बाइक पर टोला फकरू राय गांव निवासी अनीश सिंह 24 अपनी बहन व भांजे लखन सिंह 5 को लेकर बैरिया के तरफ आ रहे थे। दोनों लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर भाला बाबा की कुटिया के सामने पहुंचे थे कि दोनों बाइकों की आमने की टक्कर हो गई। इसमें महिला को आंशिक व अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए चार लोगों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed