फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   First wife then husband broke down, burnt funeral pyre together

पहले पत्नी फिर पति ने तोड़ा दम, एक साथ दंपति की जला चीता

Sat, 26 Sep 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
First wife then husband broke down, burnt funeral pyre together
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्द्रपुरा अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला की लंबे समय से बीमारी के कारण मौत हो गई। जबकि महिला के पति का छह घँटे बाद सदमे से मौत हो गई। पति पत्नी का एक ही दिन मौत से गांव में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं का रोते रोते बुरा हाल रहा। शिवरामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र अजित कुमार ने दिया। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी बब्बन पासवान 60 की पत्नी सरस्वती देवी 58 का शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ने लगी। घरवाले महिला को एक निजी अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत महिला को परिजन घर ले आये। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मृत महिला के पति की भी मौत सदमे से शुक्रवार की रात को हो गई। पति पत्नी की एक साथ मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह एक साथ दो शव यात्रा निकलने के बाद सबकी आंखे नम हो गई। शिवराम पुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जहां एक साथ दोनों की चिताएं सजाई गई। जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed