फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Firing on two brothers in ballia who guarding farm land one injured due to bullet injury

Ballia: खेत की रखवाली कर रहे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

Mon, 06 Feb 2023 09:49 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 09:49 AM IST
सार

बलिया जिले के ठेकहां गांव से सटे सब्जी के खेत की रखवाली करने के लिए सो रहे दो भाइयों पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में गोली लगने से एक भाई घायल हो गया, दूसरा बाल-बाल बचा। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
Firing on two brothers in ballia who guarding farm land one injured due to bullet injury
फायरिंग की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बलिया जिले के ठेकहां गांव से सटे खेत की रखवाली करने के लिए सो रहे दो भाइयों पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना में गोली लगने से एक भाई घायल हो गया, दूसरा बाल-बाल बचा। मुंह में गोली लगने से घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव निवासी अमित कुमार राम (18) पुत्र संतोष राम की घर के पास ही सब्जी की खेत है। अमित फसल की रखवाली के लिए प्रतिदिन खेत में ही सोता है। अमित का फुफेरा भाई दुबहड़ गांव निवासी अभिषेक राम  (19) रविवार को नानीघर आया था। रात में वो भी अमित के साथ खेत में ही सोने चला गया।

विज्ञापन

बाइक से आए थे बदमाश

रविवार देर रात अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर सीधे खेत में पहुंचे औरसो रहे दोनों भाइयों के ऊपर फायर झोंक दिया। अभिषेक के मुंह पर गोली लग गई। अमित कुमार राम बाल-बाल बचा। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी नागरिक द्वारा मुझे सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पुलिस गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed